.

.

.

.
.

भाजपा महिला मोर्चा: कमल शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में कमल शक्ति अभियान का आयोजन लालगंज में आयोजित हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में लालगंज की सांसद नीलम सोनकर व डा सीता राय मौजूद रही। अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा संचिता बनर्जी ने किया। महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करने का आश्वासन दिलाया।सांसद नीलम सोनकर ने कहाकि पार्टी कमल शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाएं के प्रति जागरूक कर रही है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित की है। जिनमें उज्जवला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं आदि योजनाएं शामिल है। कमल शक्ति अभियान के तहत जन जन को जागरूक कर आगामी चुनाव में कमल खिलाकर पुनः नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करें।
डा सीता राय ने कहा कि पार्टी द्वारा कमल शक्ति अभियान पूरे प्रदेश में चलाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। केन्द व प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित की है और उसका लाभ भी पात्रों को मिला है।
इस अवसर पर तलत फातिमा, चंदा चौहान, रीना चौहान आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment