.

.

.

.
.

नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का समारोहपूर्वक हुआ समापन

आजमगढ़ 18 दिसम्बर 2018-- नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान जनपद में 20 नवम्बर 2018 से चलाया जा रहा था, जिसका समापन समारोह नगर के राहुल सांकृत्यायन प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ।
नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि हमारे पुरातन वैदिक शास्त्रों में नारियों को ऋषियों की श्रेणी में रखा गया था, लेकिन मध्यकाल आते-आते महिलाओं को सीमित क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर मिला, लेकिन हमारे संविधान मे महिलाओं को पुरूषों के बराबर अधिकार प्राप्त हुए हैं। लेकिन पिछले कुछ शताब्दीयों से महिलाओं को वो समान अवसर नही मिल पायें जो उनको मिलना चाहिए था। भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा महिलाओं के विकास के लिए अनेकों कार्यक्रम चलाये गये हैं, इन्हीं कार्यक्रमों एवं योजनाओं का लाभ सभी महिलाओं तक पहुंचाकर उन्हें सशक्त एवं स्वावलम्बी बनाने के लिए उ0प्र0 सरकार द्वारा 20 नवम्बर 2018 से 20 दिसम्बर 2018 तक यह अभियान चलाया गया था। 
जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी 22 ब्लाकों में सरकारी महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। उन्होने बताया कि यह अभियान मुख्यतः शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्वच्छता तथा सुरक्षा आदि महत्वपूर्ण विषयों पर केन्द्रित रहा है। नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के अन्तर्गत उपर्युक्त विषयों से संबंधित विभागांे की महिला अधिकारियों/कार्मिकों द्वारा गांव-गांव जाकर लाभार्थी महिलाओं एवं अन्य महिलाओं को सरकार द्वारा उनके सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार बताया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान में उ0प्र0 सरकार द्वारा मुख्यतः चलायी जा रही योजनाओं में अहिल्याबाई कन्या निःशुल्क शिक्षा, महिला उत्पीड़न निदान हेतु 181 वुमेन हेल्पलाइन तथा पेंशन योजना के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि ने महिलाओं के विकास के लिए चल रही योजनाओं एवं पुलिस द्वारा इसमें अपने सहयोग पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती संगीता तिवारी द्वारा प्रदेश की महिलाओं के कल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाओं पर विस्तार से विचार प्रस्तुत किया गया।
नारी सशक्तीकरण अभियान के समापन अवसर पर अपने सम्बोधन में डीडी महिला कल्याण ओमकार यादव द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा बताया कि हमारे विभाग द्वारा संचालित 181 हेल्पलाइन नम्बर महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाया गया है, जिसमें कोई भी महिला शिकायत दर्ज करा सकती है। विधवा पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष, जिसमें 09 धाराओं पर केस दर्ज होने पर 03 से 10 लाख रू0 की सहायता दी जाती है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद द्वारा अपने विभाग द्वारा संचालन गर्भवती महिलाओं के लिए दिये जा रहे योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डाॅ0 संचिता बनर्जी द्वारा विस्तार से प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी गयी तथा उन्होनेे कहा कि आप सभी गांव-गांव जाकर और महिलाओं को जागरूक करेंगी तभी यह संकल्प अभियान पूरा होगा। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार और हमारी प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि हमारी महिलाओं को वे सभी सुविधायें और अवसर प्राप्त हों जिनसे वो जीवन और समाज में आगे बढ़ सकें।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक दुर्गादत्त शुक्ला, प्रवीण सिंह (समाज सेवी) ने अपने विचार प्रस्तुत किये।
जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव ने सभी को इस अभियान की विस्तृत रूप-रेखा प्रस्तुत की तथा अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने इस अभियान को सफल बनाने में सभी स्वयं सेवी संगठन एवं अधिकारियों, कर्मचारियों का धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 जितेन्द्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव, जिला पूर्ति अधिकारी देवमणी मिश्रा सहित महिलायें उपस्थित रहीं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment