.

आजमगढ़ की रागिनी ने नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता,हर्ष

आजमगढ़ : जनपद के कंधरापुर क्षेत्र के जोलहापुर गांव की रहने वाली रागिनी उपाध्याय को नेशनल बॉक्सिंग  चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। वह चंडीगढ़ के मोहाली में आयोजित देश की द्वितीय नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं।
इस उपलब्धि पर उनके गृह जनपद में खुशी का माहौली है। शुक्रवार को वह अपने गृह जनपद लौट रही है। गांव के लोग उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। रागिनी के पिता रविदत्त उपाध्याय सुल्तानपुर जनपद के अग्निशमन विभाग में कांस्टेबल व मां गृहणी हैं। उनकी बेटी 15 वर्षीय रागिनी, दस वर्षीय पुत्र अनंत व छह वर्षीय अविरल उपाध्याय भी उनके साथ रहते हैं। रागिनी सुल्तानपुर में ही पिता के साथ रहती है। इस वक्त रागिनी स्पो‌र्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया (साई) हास्टल में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। साई की ओर से उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। रागिनी का कहना है कि 2024 के ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक पाना ही लक्ष्य है। अब तक की कामयाबी का श्रेय माता-पिता व परिवार के लोगों को दिया है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment