.

.

.

.
.

कोयलसा : गांधी शताब्दी कालेज में शंशाक अध्यक्ष, धमेन्द्र चुने गये छात्रसंघ उपाध्यक्ष

आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के गांधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोयलसा में रविवार की प्रात: 8 बजे से 1 बजे तक मतदान कराया गया। तत्पश्चात 2 बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के 3 प्रत्याशियो में से शशांक शेखर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी इन्द्रजीत कुमार को 231 मतों से पराजित किया। शशांक शेखर सिंह को कुल 553 मत मिले, वहीं इन्द्रजीत कुमार को 322 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं उपाध्यक्ष पद के धर्मेन्द्र यादव को 614 मत मिले उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी देवानन्द वर्मा को 503 मत मिले। धर्मेन्द्र यादव ने देवानन्द वर्मा को 111 मतों से पराजित किया। महामंत्री पद पर विपुल कुमार को 648 मत मिले उनके निकटम प्रतिद्वन्दी शनि गुप्ता को 480 मत मिले। जिसमें विपुल कुमार ने शनि गुप्ता को 168 मतों से पराजित किया। कला संकाय पद के लिए दुर्गेश यादव का पर्चा अवैध होने के कारण शिवम उपाध्याय को निर्विरोध चुना गया। चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने चुनाव को शान्ति ढंग से कराने के लिए उपजिलाधिकारी इन्द्रभान तिवारी व तहसीलदार अम्बिका चौधरी,अतरौलिया थानाध्यक्ष राकेश सिंह,बिलरियागंज थानाध्यक्ष संजय कुमार व पीएससी व पुलिस के जवानों को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्राचार्य अशोक सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलायी और कहा कि आप जीवन के हर पथ पर ईमानदारी व निष्ठा से अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे। पर्यवेक्षक श्यामबृक्ष मौर्या ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्यों का दायित्व बढ़ गया है हम उम्मीद करते हैं कि आप स अपने पद व गरिमा को बनाये रखेंगे। इस मौके पर जय प्रकाश मिश्र, दिनेश सिंह,दिनेश पाण्डेय, पुरंजय,आलोक सिंह, गौरव सिंह, यशवंत सिंह, समस्त कर्मचारीगण सहित समस्त प्रत्याषी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment