आजमगढ़ :: मेंहनगर थाने के सिसवा गांव के सीवान में शनिवार की रात में पशुओं की चोरी करने आए पशु तस्कारों ने विरोध करने पर पशु पालक को चाकूओं से गोद डाला। पशु तस्कर उसे लहूलुहान कर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल पशु पालक को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मेहनगर थाने के सिसवा गांव निवासी 50 वर्षीय मुखिया पुत्र निहोरी आस-पास के गांवों से पशुओं को खरीद कर पाल रखा है। गांव से गुजरने वाली मगही नदी के किनारे मड़ई डाल कर रहता है। यहीं पर दो दर्जन गायों को भी रखा है। शनिवार की रात में वह मड़ई में सोया था। इस बीच पांच की संख्या में पशु तस्कर पहंुचे और गाय को छोड़ने लगे। आहट लगते ही पशु पालक मुखिया की नींद टूट गई। पशु छोड़ते समय वह पशु तस्करों से भिड़ गया। इस पर तस्करों ने उसे चाकू से मार कर लहूलुहान कर दिया। रविवार को सुबह ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे,तो खून से सने कराह रहे पशुपालक को उठा कर जिला अस्पताल भेजा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का स्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में घायल पशु पालक के पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
Blogger Comment
Facebook Comment