.

शहर कोतवाली: घायल पड़े मिले चाय विक्रेता की मौत,परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

आजमगढ़ :: शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर के पास शनिवार की रात एक चाय विक्रेता युवक बेहोश हो कर गिरा पड़ा था। लोगों की सूचना पर डायल 100 पुलिस ने उसे जिला अस्पातल में भर्ती कराया । देर रात उसकी मौत हो गयी। मृतक के परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।जानकारी के अनुसार सिकरौरा निवासी शिवमूरत पुत्र सहबली चौहान शहर के बिलरिया की चूंगी पर चाय की दुकान चलता है। शनिवार की शाम करीब चार बजे घर से दुकान पर जाने के लिए घर से निकला था। देर शाम हाफिजपुर-जुनेदगंज के धर्म काँटा के पास घायल हो कर गिरा पड़ा था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डायल हंड्रेड की पुलिस वाहन ने उसे रात साढे़ दस बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आधे घंटे बाद ही उसकी मौत हो गयी। वहीँ परिजनों ने बताया कि उसके सीने पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया था शरीर के अन्य स्थान पर राड से चोट के निशान दिख रहे थे,उन्हें युवक की हत्या किये जाने की आशंका है  । मृतक को एक बेटा व चार बेटी हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नि, मां व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment