.

जीयनपुर : ट्रक से भिड़ी बाइक , बाइक सवार तीन की हालत गंभीर

सगड़ी/आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार के मुख्य चौक पर आजमगढ़ की तरफ से खाली ट्रक गोरखपुर की तरफ जा रहा था कि चौक पर ही शनिवार की रात्रि लगभग 2 बजे अमिला रोड से आ रही बाइक को बचाने में सड़क किनारे स्थित मकान में ट्रक घुस गई। वही इस दौरान बाइक भी ट्रककी चपेट में आ गई और बाइक सवार दूर गिर कर घायल हो गये । जिसमें बाइक सवार तीन युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है की यहाँ पटरी नहीं होने से सड़क किनारे बनी नाली में ट्रक जाकर फंस गई और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि ट्रक नाली में ना फंस कर किसी मकान से टकराती तो कई मकानों को भारी क्षति होती और बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। वहीं दूसरी तरफ उमेश गुप्ता 23 पुत्र रूप चंद गुप्ता,मनोज गुप्ता 20 पुत्र रामानंद गुप्ता, ग्राम सुरैना थाना रौनापार एवं लक्ष्मण 22 पुत्र बृजमोहन ग्राम रेवली थाना घोसी जनपद मऊ निवासी की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका आजमगढ़ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय बाजार वासियों का मानना है कि यदि सड़क किनारे पटरी रही होती तो यह दुर्घटना होने से बच सकती थी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment