महाराजगंज/आजमगढ़: जनपद के महाराजगंज थाना में डायल 100 सेवा में तैनात एसआई राजेंद्र पांडे 59 वर्ष की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जाता है कि 3 अक्टूबर 2018 दिन शनिवार को लगभग 3:00 बजे डायल 100 नंबर गाड़ी से आकर बैरिक में खाना खाकर सो रहे थे। जानकारी के मुताबिक लगभग 5:30 बजे थाने के अन्य साथी ड्यूटी पर जाने के लिए बैरिक में पहुंचे तो वह बेहोशी हालत में पड़े हुए थे, आनन-फानन में गाड़ी में बेठा कर सीएससी अस्पताल बिलरियागंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना इनके गृह जनपद बलिया परिजन को दी गई। इनके सेवानिवृत्त में मात्र 13 महीने बाकी थे । थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि उनके रिश्तेदार और परिजन बता रहे थे कि दो बार पहले भी उन्हें अटैक हो चुका था। उनकी पत्नी पुष्पा देवी दो लड़के क्रमश: नवीन व विक्की पान्डे. तथा एक लड़की है! मृतक एसआई मूल रूप से ग्राम रैदोपुर थाना बांसडीह रोड जिला बलिया के रहने वाले थे। सूचना पाकर उनकी पत्नी व दोनों बच्चों का रो रो के बुरा हाल था। मृतक राजेंद्र पांडे के शव को बिलरियागंज सीएससी अस्पताल से ही जिला पीएम हाउस को भेज दिया गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाया गया जहाँ वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों की मौजूदगी में उन्हें विधिवत श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
Blogger Comment
Facebook Comment