आजमगढ़ : निजामाबाद तहसील के मुरादाबाद गांव में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व दीदारगंज विधायक सुखदेव राजभर ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि के रूप में सुखदेव राजभर ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने मानवता का संदेश दिया उन्होने कहाकि आडंबर एवं अंधविश्वास से बचे जो सत्य की कसौटी पर खरा उतरे उसी को मानो । आज इस देश में संविधान व आरक्षण के ऊपर खतरा मंडरा रहा है वर्तमान सरकार सारी व्यवस्था प्राइवेट में करने जा रही है। धीरे धीरे आप के अधिकारों को खत्म कर देगी, इसलिए अपने हक व अधिकार के लिए सचेत रहे। बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलें, शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, नशा से दूर रहे तभी आपका और आपके समाज का विकास होगा । पूर्व मंत्री व लोकसभा प्रभारी घूराराम ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्य किया है उनके समय जाति व धर्म की व्यवस्था नहीं थी। महात्मा बुद्ध से इतिहास शुरू होता है। उन्होंने कहाकि आपका हक व अधिकार तभी सुरक्षित होगा जब बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलकर प्रदेश व देश पार्लियामेंट में सरकार बनाएंगे । इस अवसर पर मुख्य रूप से जावेद आलम ,रमाकांत प्रधान, मोनू यादव, रवि अवधेश , राम अवतार स्नेही ,अरविंद प्रसाद, धर्मेंद्र, रमेश ,पप्पू ,गुड्डू, फेकू ,राजबली ,दिल राम, रामबली ,शिव कुमार, राममिलन, उदय भान, सूर्यप्रकाश ,सुनील आदि लोग उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment