आजमगढ़ : परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रतिदिन की निर्धारित संख्या को बढ़ाने व आवेदन हेतु विभाग की साइट को दिन मेें खोलने तथा विभग में बढ़ते भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर आज भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सम्भागीय परिवहन अधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन देने आये कार्यकर्ताओं ने बताया कि आजमगढ़ में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की बड़ी संख्या है और यहां के कार्यालय द्वारा प्रतिदिन मात्र 60(साठ) लाइसेंस बनाने की संख्या निर्धारित कर दी गयी है। जबकि अन्य जनपदों में जहां आवेदन भी कम हैं वहां की संख्या ज्यादा निर्धारित है। साथ ही आवेदन के लिए साइट रात में 1 बजे ओपेन की जाती है, जिससे आवेदनकर्ता खुद आवेदन नहीं कर पा रहा है, मजबूर होकर विभागीय कर्मचारियों व बिचैलियों की शरण में जाकर शोषण व भ्रष्टाचार का शिकार हो रहा है, आनलाइन आवेदन से जहां सुविधा बढ़कर भ्रष्टाचार खतम होना चाहिए अब उल्टा हो रहा है। जब आवेदन कार्यालय में जमा होते थे तब 200 से 250 आवेदन जमा हो जाते थे अब आनलाइन के बाद 60 ही क्यों? इससे स्पष्ट है कि लोग परेशान होंगे तो पैसा ज्यादा देंगे, यहीं हो रहा है लेकिन हम इस पर चुप नही बैंठेगें, अपनी जनता को चोरों से लुटने नहीं देगें और चेतावनी भी दिया कि इस पर कार्यवाही नहीं हुई तो हम आन्दोलन को बाध्य होंगे। आज का नेतृत्व भारत रक्षा दल के जिला महासचिव रविप्रकाश ने किया, इस अवार पर संगठन के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment