आजमगढ़ 02 नवम्बर 2018 -- तमसा परिवार के अवाय्म सेवियों द्वारा आये दिन ये पाया जा रहा था की उनके द्वारा तमसा नदी किनारे लगाए जा रहे पौधों को कुछ निश्चित स्थानों पर कुछ लोगों द्वारा नुक्सान पंहुचाया जा रहा है। तमसा प्रेमियों के बार बार अनुरोध और निवेदन के बाद भी यह अवैध कार्य हो रहा था। अंततः थक हार कर तमसा प्रेमियों की शिकायत पर जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने बताया कि राजघाट पर तमसा परिवार द्वारा लगाये गये पौधो को काटा गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर से जॉच कराई तो जॉचोपरान्त संज्ञान में पाया गया कि महेन्द्र व त्रिभुवन पुत्र रामसबद यादव निवासी ग्राम- सराय मनराज पेड़ों को काटने में दोषी है। जिला उप जिलाधिकारी सदर ने उसके विरूद्ध लेखपाल के द्वारा थाना कोतवाली, आजमगढ़ में सम्पत्ति क्षति निवारण एवं वन सम्पदा संरक्षण अधिनियम के सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment