अतरौलिया/आजमगढ़। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान मे विकासखण्ड कोयलसा के ग्राम पंचायत बनकट जगदीश मे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत युवाओं द्वारा भ्रस्टाचार मिटाओ, नया भारत बनाओ का नारा लगाते हुए जागरूकता रैली निकाली गयी। इस दौरान लोगों को किसी भी कार्य के लिए रिश्वत न देने एवं रिश्वत न लेने की अपील की गयी। एनवाईवी धर्मेन्द्र जायसवाल ने कहा कि हमारे देश मे भ्रस्टाचार एक बड़ी समस्या है जो कि नागरिकों से ही शुरू होती है और नागरिकों के द्वारा ही खत्म की जा सकती है। भ्रस्टाचार संक्रामक रोग की तरह देश,संप्रदाय और समाज मे फैला हुआ है। इससे केवल छोटी सी इच्छा और अनुचित लाभ के लिये सामान्य जन के संसाधनों की बबार्दी होने के साथ ही राजनीतिक,आर्थिक और सामाजिक रुप से राष्ट्र की प्रगति और विकास में भी बाधा है। इसलिए आप सभी यह संकल्प लें कि जीवन के सभी क्षेत्रों मे ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करेंगे, ना तो रिश्वत लेंगे और ना ही रिश्वत देंगे तथा सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से जनहित मे करेंगे। इस अवसर पर नेहा प्रजापति, अंजलि राजभर, अंजू, चाँदनी, गोविन्द, चन्दन, पतिराम, ओमकार, जयराम ,अरविंद आदि मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment