आजमगढ़ : दिनांक-22-10-2018 को नीरज कुमार सोनी पल्हना स्थित अपने दुकान से अपने घर जा रहे थे कि लहुवाकला नरसिंहपुर के पास दो मोटर साइकिल सवार चार अभियुक्तों के द्वारा 20,000 रुपये की लूट करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-240/18 धारा 392/323 भादवि पंजीकृत किया गया था । मुखबीर की सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह खनियरा गांव के समीप से घेराबंदी कर लूट की घटना में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से चोरी की दो बाइक व लूट के दो हजार रुपये भी बरामद किया। इसी के साथ ही पुलिस ने देवगांव क्षेत्र के पल्हना बाजार के समीप दस दिन पूर्व हुई लूट की घटना का भी पर्दाफाश कर लिया।एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि देवगांव कोतवाल अखिलेश कुमार मिश्र संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में शुक्रवार की भोर में क्षेत्र में अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ भ्रमण कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से पल्हना से लालगंज की ओर जा रहे हैं। उक्त सूचना पर देवगांव कोतवाल अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ खनियरा चौराहे पर पहुंच कर घेराबंदी कर खड़े थे। तभी दो बाइकों पर सवार होकर चार बदमाशों को आते देख उन्होंने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख चारों बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने बदमाशों की दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया। पकड़े गए बदमाश की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से लूट के दो हजार रुपये बरामद किए। बदमाश ने पूछताछ में बताया कि उक्त दोनों बाइकों को वह अपने साथियों के साथ मिलकर देवगांव क्षेत्र के पल्हना बाजार व गंभीरपुर क्षेत्र के मुजफ्फरपुर के समीप से चोरी की थी। गिरफ्तार बदमाश सीताराम यादव पुत्र सेखराज यादव ग्राम शिरसेड़ी थाना बरदह का निवासी है। फरार बदमाशों में मोनू सरोज पुत्र फूलचंद सरोज ग्राम चिरकिहिट थाना देवगांव, राहुल यादव पुत्र प्रकाश यादव ग्राम सिरशेड़ी थाना बरदह व अभिषेक सरोज पुत्र अज्ञात शामिल हैं। फरार तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है। एसपी सिटी ने कहा कि उक्त चारों बदमाशों ने मिलकर 22 अक्टूबर को पल्हना बाजार के समीप से दुकान बंद कर घर जा रहे व्यवसायी निराज कुमार सोनी से 20 हजार रुपये लूटे थे।
Blogger Comment
Facebook Comment