.

एसटीएफ व एनसीबी ने असम से लाया गया 40 लाख का गांजा पकड़ा,03 गिरफ्तार

आजमगढ़ :: लखनऊ एसटीएफ के साथ नारकोटिक्स कंटरोल ब्यूरो टीम ने असम से अवैध रूप से मिनी ट्रक से तस्करी कर ला रहे चार कुंतल गांजा बरामद किया,बरामद गांजा की कीमत लगभग 40 लाख होने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान एसटीएफ ने ट्रक मालिक सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर नगर कोतवाली में लाया गया,जहां पुलिस पूछताछ करने जुटी रही। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम के प्रभारी अधिकारी उदयभान मिश्र ने कहा कि उक्त गांजा असम राज्य से तस्करी कर जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए लाया गया था।गुरुवार की रात में मुखबिर से सूचना मिली कि असम से मिनी ट्रक में गांजा छिपा कर तस्कर जिले में आ रहे हैं। इस पर शुक्रवार की भोर में जहानागंज थाने के बड़हलगंज के पास लखनऊ एसटीएफ के साथ ही नारकोटिक्स कंटरोल ब्यूरो की टीम धमक पड़ी और घेराबंद कर मिनी ट्रक सहित सवार तीन तस्करों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर मिनी ट्रक के बेस में छिपा कर रखे पांच-पांच किलो के पैकेट में चार कुंतल गांजा बरामद किया गया। टीम ने गिरफ्तार तस्करों सहित मिनी ट्रक को नगर कोतवाली में लाया,जहां पुलिस तस्करों से गांजा कहां भेजा जा रहा था। इसके लिए देर शाम तक पुलिस पूछताछ करती रही।
वहीँ एसपी सिटी कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार रविंद्र यादव गाजीपुर जिले के सैदपुर थाने के रसूलपुर और आनंद पुत्र अमरदेव नंदगंज थाने के देवकली गांव का निवासी है। जबकि बृजेश यादव पुत्र कांता यादव आजमगढ़ के तरवा थाने के भदौरा गांव का निवासी है। उन्होंने बताया कि बरामद गांजा की कीमत 40 लाख तक होने का अनुमान है। असम से लाकर गांजा कहां सप्लाई करने वाले थे। इसकी जानकारी के लिए गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment