.

प्रदर्शनी में नहीं है महिला पुलिस,पुरुष पुलिस कर्मियों व गुंडों ने महिलाओं पर भांजी लाठी

आज़मगढ़ :: नगर के जजी मैदान में लगी प्रदर्शनी गैरकानूनी कार्यों और अराजकता व गुंडो का अड्डा बन गई है ,कमाल की बात है की वहां स्थापित पुलिस कण्ट्रोल रूम के लोग भी सेवा से इतने प्रसन्न हैं की खुले आम प्रदर्शनी के कथित वालंटियर्स या गुंडों का साथ दे रहे हैं। हाल ही में पूरी प्रदर्शनी में खुले आम पॉलिथीन के प्रयोग का मामला उठा था तो जिलाधिकारी ने जांच करवाने को कहा था उसका क्या हुआ यह तो पता नहीं चला पर अराजकता का एक मामला बुधवार की रात प्रदर्शनी परिसर में उस समय देखने को मिला जब वहां आयी महिलाओं के बीच हो रही मारपीट के दौरान किसी ने छुड़ाने की कोशिश नही की, बल्कि प्रदर्शनी के गुंडो के साथ तैनात पुलिस कर्मियो ने महिलाओं पर ही डंडे चलाये। विडंबना है कि प्रति दिन हजारो महिलायें प्रदर्शनी में जाति है लेकिन महिला पुलिस की व्यवस्था नही की गई है। परिसर में कई महिलाओ के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हो चुकी है जिससे लगातार परिसर में अराजकता का माहौल बना हुआ है। लगातार आज महिला सुरक्षा की बात की जा रही लेकिन यहाँ रक्षा की ज़िम्मेदारी उठाने वाले लोग कथित लोगो का साथ दे रहे है और प्रदर्शनी के गुंडों के साथ महिलाओं पर लाठी चला रहे है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment