.

छापेमारी में 25 क्विंटल नकली मिठाई बरामद, 14 क्विंटल किया गया नष्ट



आजमगढ़:: त्यौहारों पर मिठाइयों के सेवन से बचें क्योंकि नकली व सिंथेटिक मिठाइयों की पूरी खेप जिले में खपाने की तैयारी है। कानपुर, पश्चिम बंगाल आदि स्थानों से भारी मात्रा में मिलावटी मिठाइयों को मंगाकर पूरे जिले में मिठाई की दुकानों पर सप्लाई की जा रही है। हरकत में आए एफडीआई ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर छापेमारी की जिसमें एक नकली मिठाई फैक्ट्री का खुलासा हुआ। यहां भारी मात्रा में तैयार नकली मिठाई बरामद हुई। सिधारी थाना क्षेत्र के परानापुर गांव स्थित एक मकान में काफी दिनों ने नकली मिठाई फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। यहां कुछ मिलावटी मिठाईयां बनायी भी जाती थी और कई तरह की मिठाईयों को कानपुर, पश्चिम बंगाल समेत अन्य स्थानों से लाकर ग्रामीण बाजारों में सप्लाई की जाती थी। इस फैक्ट्री का खुलासा शुक्रवार को तब हुआ जब खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने यहां छापेमारी की। इस दौरान अवैध मिठाई फैक्ट्री में भारी मात्रा में मिलावटी मिठाई बरामद हुई। इसमें रसगुल्ला, मिल्क केक, सोमपापड़ी, हलुआ के साथ ही छेने के अन्य मिठाइयां मिली । टीम को मौके पर 25 क्विंटल से अधिक मिलावटी मिठाईयां मिलीं। इसमें 15 क्विंटल मिठाईयां ऐसी थीं जो सड़ चुकी थीं। इन्हें टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। टीम की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। फैक्ट्री का संचालन तहबरपुर थाना क्षेत्र के ओहनी गांव निवासी हृदेश राय पुत्र शिवबदन राय द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल एफडीआई की टीम ने पांच तरह की मिठाइयों का नूमना लेने के साथ ही खराब मिठाइयों को नष्ट कराने की कार्रवाई की है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी डीके राय के अलावा आरबी चौहान, आरसी यादव, प्रेमचंद, आरके शुक्ला, अंकित कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment