.

आजमगढ़:: राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता हेतु ट्रायल हुआ सम्पन्न

आजमगढ़। आजमगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में जनपदीय रोलर स्केटिंग का ट्रायल सोमवार को कुंवर सिंह उद्यान में सम्पन्न हुआ। इस दौरान उप्र रोलर स्केटिंग एसोसिएशन से आब्जर्वर के रूप में वाराणसी से आये हुये राजेन्द्र कुमार वर्मा रहे। एसोसिएशन के सचिव मंगल प्रसाद ने बताया कि 15 से 18 नवम्बर तक आयोजित रोलर स्केटिंग राज्य रोलर प्रतियोगिता में जनपद से बालिका वर्ग में प्राची श्रीवास्तव एवं कंचन सोनी का चयन हुआ। वहीं बालक वर्ग में उत्कर्ष सिंह, उज्जवल सिंह, हर्षित मोदनवाल, अक्षत मोदनवाल, देवेश प्रताप सिंह, करन स्वर्णकार एवं नेहाल सिंह का चयन किया गया। सभी चयनकर्ता खिलाड़ी 14 नवम्बर को नोयडा में आयोजित रोलर स्केटिंग राज्य रोलर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होंगे।
इस मौके पर अजय मोदनवाल कोच, गौतम स्वर्णकार, विजय श्रीवास्तव, मुन्नर सोनकर, लक्ष्मण सोनकर, सुरेश केशरवानी आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment