आजमगढ़ : आजमगढ़ जिले के सईदवारा स्थित सनबीम स्कूल में प्रकाश का महापर्व दीपावली से पूर्व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक रंगोली सजाई गयी। रंगोली प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की आकर्षक रंगोलियां बनाई गई। सनबीम स्कूल आजमगढ़ में स्कूल के बच्चों द्वारा कई प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गई ,जिसमें नर्सरी ग्रुप में दीप सज्जा ,कक्षा एक से पांच तक आकाशदीप लैंप प्रतियोगिता एवं कक्षा 6 से 9 तक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | आकाशदीप लैंप प्रतियोगिता में "होप हाउस" को प्रथम स्थान ,"ज्वाय हाउस" द्वितीय एवं "लव हाउस" तीसरे स्थान पर रहा | रंगोली प्रतियोगिता में ज्वाय हाउस एवं लव हाउस प्रथम स्थान पर संयुक्त विजेता रहे,जबकि जूनियर वर्ग में होप हाउस प्रथम स्थान पर रहा |स्कूल के डायरेक्टर प्रशांत गुप्ता ने विजेताओं को प्रोत्साहित किया,और बच्चों के टैलेंट को देखकर कहा कि आज के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस उसे सही मार्गदर्शन की जरूरत है,वहीं प्रधानाचार्य अंजना श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता के आयोजन पर कहा कबच्चों के संपूर्ण विकास के उद्देश्य का यह भी एक भाग है कहा कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को अन्य गतिविधियों के लिए विद्यालय की ओर से समय समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाती है। इन प्रतियोगिताओं में जो भी बच्चे प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करते है उन बच्चों को पुरस्कार देकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है | इन प्रतियोगिताओ में कक्षा 8 की नंदी, दिव्या ,कक्षा 9 की नंदिनी, गौरी, सिद्धार्थ,सौरभ गुप्ता ,आदिति, संदूष रहमान ,प्रीति,कक्षा 8 की जानवी,तनीषा सिंह,पंखुड़ी राठौर,कशिश सरोज कक्षा 7 की अंजली गौतम, प्रगति ,आस्था ,शिवांगी ने भाग लिया
Blogger Comment
Facebook Comment