.

जिलाध्यक्ष की धर्म पत्नी के निधन पर शोक में डूबा भारत रक्षा दल परिवार,दी श्रद्धांजलि

आजमगढ़: भारत रक्षा दल के जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू की धर्मपत्नी श्रीमती कमलेश्वरी देवी का देहांत दिनाँक 30 अक्टूबर 2018 को बीमारी के कारण हो गया। जिनका दाह संस्कार राज घाट पर किया गया |
श्रीमती कमलेश्वरी देवी की स्मृति में उनको श्रदांजलि अर्पित करने हेतु दिनाँक 4 नवंबर दिन रविवार को नगर में स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे भारत रक्षा दल के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर श्रीमती कमलेश्वरी देवी को याद करते हुए भारत रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि श्रीमती कमलेश्वरी देवी ने भारत रक्षा दल कि मात्रृ शक्ति का बड़ी ही कुशलतापूर्वक नेतृत्व किया। इनकी कमी को भारत रक्षा दल कमी को भर नहीं सकता | लेकिन आप के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प सभी भारत रक्षा दल के लोगों ने लिया है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मो अफज़ल,श्रीमती सरिता, नीतू मिश्रा, ऋतू , बंदिता,साधना वर्मा,मनीष कृष्ण साहिल ,दुर्गेश, रवि ,सुनील ,राजीव पाण्डेय ,धर्मवीर ,जावेद अंसारी, नसीम राजीव राव ,दिनेश यादव आलोक आदि उपस्थित थे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment