आजमगढ़ :: सोमवार को प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज अतलस पोखरा आजमगढ़ में रंगोली एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अनेक प्रकार की सार्थक सन्देश देने वाली रंगोलियां बनाई। जिसमें भगवान गणेश जी ,दीपदान, बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ तथा दिपावली से संबन्धित अनेक मन मोहक रंगोली बनाकर छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीँ विज्ञान प्रदर्शनी में पर्यावरण ,प्रदूषण ,सौर्य ऊर्जा ,ज्वालामुखी,कुड़ा निस्तारण जैसे अनेक आकर्षित करने वाले विज्ञान प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये गए । विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में अनुष्का एवं प्रगति नेहा प्रतिष्ठा को प्रथम स्थान तथा आराधना ,बूशरा ,नन्दनी को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग अंग्रेजी माध्यम में कक्षा 8 को प्रथम स्थान एवं कक्षा 6 को द्वितीय स्थान तथा सीनियर वर्ग रंगोली में कक्षा 11 प्रथम स्थान एवं कक्षा 10 को द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध रमाकान्त वर्मा ने रंगोली एवं विज्ञान प्रदर्शनी पर बच्चों द्वारा प्रयास एवं उत्साह की सराहना की तथा प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को आर्शीवाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Blogger Comment
Facebook Comment