आजमगढ़ : धनतेरस को लेकर पूरे दिन और रात तक शहर के चौक,मातबरगंज और पुरानी कोतवाली क्षेत्र से जाने वाले लोग जाम से जूझते रहे। इसकी वजह से शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए लोगों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा हालत यह रही की वाहन तो क्या पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया । हालांकि अपनी निर्धारित व्यवस्था को फेल होते देख यातायात व पुलिस प्रशासन शाम को सक्रीय हुआ और जगह जगह पुलिस के जवानो ने मोर्चा संभाल काफी हद तक स्थिति को काबू किया। सोमवार की सुबह दीपावली की खरीदारी के लिए दस बजे के बाद जब लोग बाजारों में निकले तो शहर ठहर सा गया। हर जगह जाम लग गया। पैदल राहगीर भी रेंगते नजर आए। चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी तमाशबीन नजर आई। काम पर जाने वाले लोग जाम की वजह से अपने काम पर घंटों देर से पहुंचे। वहीँ धनतेरस के चलते बाजार गुलजार रहा। दोपहर बाद लोग खरीदारी के लिए बाजार में पहुंचे तो अचानक भीड़ बढ़ गई। मुख्य चौक पर दोपहर से जाम लगा तो फिर पूरा शहर जाम होता चला गया। मातबरगंज, कोलघाट मार्ग, कालीनगंज मार्ग, कोट व तकिया आदि क्षेत्रों में तो पैदल चलना भी मुश्किल था। ख़ास बात यह रही की पुलिस-प्रशासन ने नो-एंट्री व्यवस्था लागू की थी , लेकिन तमाम चार पहिया वाहन शहर में घूमते रहे और बाजारों में जाम लगने का प्रमुख कारण बने रहे । कितने वाहन सड़कों के किनारे खड़े कर दिए गए, इसकी वजह से जाम लग गया। नो एंट्री के लिए बड़ादेव व मातबरगंज, मुख्य चौक व तकिया पर तैनात किए गए पुलिसकर्मी ड्यूटी करते अवश्य दिखे, लेकिन भीड़ का दबाव बढ़ने पर वे भी तमाशबीन बने नजर आए। फिर तो जिसको जहां मिला वाहन मोड़ दिया और रास्ता जाम कर दिया। इसे लेकर लोग मशक्कत करते नजर आए।
Blogger Comment
Facebook Comment