आजमगढ़/सगड़ी: जनपद में स्थित समस्त सेंट जेवियर्स विद्यालयों पर दीपावली से पूर्व रंगोली व वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में बोस हाउस द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर निर्मित रंगोली विजेता बनी वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आजाद हाउस विजेता बना। रंगोली प्रतियोगिता में नेहरू,गांधी,आजाद एवं बोस हाउस के बच्चों ने प्रतिभाग किया उनके द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक रंगोली बनाई गई। जिन में नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ, प्रदूषण रहित समाज के थीम पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। वालीबाल प्रतियोगिता में भी नेहरू ,गांधी, आजाद एवं बोस हाउस के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिनमें बच्चों का उत्साह व प्रदर्शन लाजवाब रहा। सेंट जेवियर्स के निदेशक संजय पाठक नें रंगोली व वालीबॉल प्रतियोगिता के विजेता को प्रोत्साहित किया व कहा कि अन्य टीमों के द्वारा भी बढ़िया प्रयास किया गया। वही प्राचार्य रोशन मुस्तफा ने प्रतियोगिता के आयोजन पर कहा कि बच्चों के संपूर्ण विकास के उद्देश्य के साथ आधुनिक समय में प्रतियोगी बनाना है। जिससे उनका उत्साह व मनोबल बढ़ेगा। विनर टीम का नेतृत्व सुलेखा कर रही थी वहीं अन्य टीमों का नेतृत्व सपना अंकिता अंजलि ने किया। आगंतुक हिना देसाई,शरद गुप्ता,सौर•ा सिंह आदि जज के रूप में उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment