.

पवई : पारिवारिक विवाद में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,गंभीर हाल में भर्ती

आजमगढ़ : पवई थाना क्षेत्र के छज्जोपट्टी गांव में शनिवार की सुबह परिवार में कलह के चलते आत्महत्या करने के इरादे से एक युवक ने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा लिया। आग से गंभीर रूप से झुलसे युवक को उसकी पत्नी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।छज्जोपट्टी गांव निवासी 28 वर्षीय सेवक राजभर पुत्र हरदू राजभर की शादी चार वर्ष पूर्व सरिता से हुई है। उसके एक पुत्र व एक पुत्री हैं। उसका आरोप है कि मां-पिता पत्नी को छोड़ने के लिए उस पर लगातार दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर मां व पिता अक्सर लड़ाई झगड़ा करते थे। उनकी लड़ाई झगड़ा से त्रस्त आकर उसने शनिवार की सुबह आत्महत्या के इरादे से घर में रखे केरोसिन अपने शरीर पर डालकर आग लगा लिया। जिससे वह आग से झुलस गया। झुलसे हालत में उसकी पत्नी ने पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डाक्टरों ने पति की हालत गंभीर बताया है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment