सरकारी कार्यालय अभी भी स्वच्छता से दूर,अनवरत चलेगा सफाई अभियान -प्रवीण कुमार सिंह
आजमगढ़। पूर्वांचल विकास आंदोलन के संयोजक प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर स्वच्छता को लेकर अथक मेहनत तीन घंटे तक लगातार किया गया। संयोजक प्रवीण सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अरबों खरबों रुपया स्वच्छता अभियान पर खर्च कर रही हैं लेकिन अभी भी सरकारी कार्यालय स्वच्छता से दूर है। उनकी दयनीय स्थिति को देखकर पूर्वांचल विकास आंदोलन और तमसा परिवार ने मिलकर सरकारी कार्यालयों के ईद-गिर्द सफाई का जिम्मा उठाया है। जो आगे भी अनवरत जारी रहेगा। शरद सिंह ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में सुंदर मस्तिष्क की कल्पना सम्भव हैं। जब सरकारी कार्यालयों के बाहर ही दुर्गंध, कूड़े के ढेर रहेंगे तो आखिर सरकार की येजनाओं कैसे मूर्त रूप ले सकती है। अधिकारियों व कर्मचारियां को जगाने के लिए यह मुहिम संचालित की जा रही है, जो आगे अनवरत जारी रहेगा। टीम द्वारा इसके पूर्व आरटीओ कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा, जिला पूर्ति कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, उद्यान विभाग आदि की सफाई की जा चुकी है। सफाई करने वालों में अरविंद चित्रांश, कल्पनाथ सिंह, शरद कुमार सिंह, राशिद अनवर अशोक प्रजापति डॉ पूनम सिंह, संतोष कुमार सिंह, जेपी सिंह, शाहिद, अनुज, संजय, जितेंद्र, विशाल वर्मा, अभिनव सिंह, रितेश गोयल डॉ पूनम सिंह, जोगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र राय, संजय सिंह, जवाहर चौबे, धर्म सिंह संजू, राधेश्याम, तेज बहादुर, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment