आजमगढ़: प्रयास सामाजिक संगठन की मासिक बैठक रविवार को अम्बेडकर पार्क में रणजीत सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे संगठन की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव इंजी सुनील यादव ने कहा कि ठंड का मौसम अपनी दस्तक दे रहा है जिसको लेकर हमें अभी से ही तैयारी शुरू कर देंगे ताकि नेकी की बाक्स के जरिये ज्यादातर लोगों को वस्त्रादि की सुविधा दी जायेगी। उपाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने नेकी का बाक्स, प्रयास अनाज बैंक के विस्तार का खाका खींचते हुए कहा कि दोनों योजनाओं के जरिये बहुतेरे लोगो का लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिसे अब और बेहतर ढ़ग से संचालित करना हमारी जिम्मेदारी है। श्री श्रीवास्तव ने आगामी समय में जरूरतमंदों के बीच निशुल्क भोजन की व्यवस्था की भी योजना जल्द मूर्त रूप लेगी। अध्यक्षीय संबोधन में रणजीत सिंह ने कहा कि निर्धन, जरूरतमंदों के स्वप्न को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। ठंड के मौसम में वस्त्र और भोजन के लिए कोई वंचित न रह जाये इसका विशेष ध्यान रखे जाने के लिए रणनीति तैयार कर ली गयी है। जिसे आगामी समय में अंजाम तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सीएल यादव, शिवप्रसाद पाठक, रविशंकर िंसंह, डा वीरेन्द्र पाठक, धर्मेन्द्र सैनी, अजय मौर्य, राजबहादुर तिवारी, शमसाद अहमद, धनश्याम मौर्य, देवनाथ सिंह, आदित्य गुप्ता, दीपांकर राय, अविरल मोदनवाल, शम्भुदयाल, राजीव शर्मा, बृजेश यादव, आदि मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment