.

दीदारगंज :भाजपा और आरएसएस चुनाव आते ही मंदिर निर्माण की बात करते है -राम सुंदर निषाद, एमएलसी

समाजवादी पार्टी का दीदारगंज बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ

दीदारगंज : आजमगढ़: समाजवादी पार्टी का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन दीदारगंज में सम्पन्न हुआ। जिसमें सपा के बूथ स्तर के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ तथा पार्टी के पदाधिकारियों एवम वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। कार्य क्रम के मुख्य अतिथि राम सुंदर निषाद एम एल सी ने में उपस्थित लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों के विषय में जानकारी दी तथा भाजपा एवम आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा और आरएसएस चुनाव आते ही मंदिर निर्माण की बात करते है और बाद में भूल जाते है। मंदिर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन होना चाहिए। केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की सबसे बडी जांच एजेंसी पर सवालिया निशान उठाया है, भारत की जनता यह जान गयी है कि मोदी और योगी जैसा झूठा देश मे दूसरा नही है। साथ ही यह भी कहा कि भाजपा और आरएसएस अटल और भगवान के नाम पर कब तक धोखा देकर वोट लेती रहेगी। आगामी 2019और 2022 के चुनावों में केंद्र तथा प्रदेश में समाजवादी का झंडा फहरेगा। कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव , जिलाध्यक्ष हवलदारयादव, विधायक डा0 संग्राम यादव पूर्व विधायक बेचई सरोज, हरि प्रसाद दूबे, बृज लाल सोनकर, राम अचल यादव, डब्बू चौहान आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता राम पलट यादव एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव, विभूति सरोज, राम सहाय राजभर, राम सिंगार यादव, संतोष कुमार यादव, प्रेमा यादव, विजय बहादुर यादव, भानु प्रताप यादव, चुन्नू भाई, राम अचल यादव, प्रमोद यादव, प्रवीण यादव, उमेश सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक आदिल शेख ने कार्यक्रम की कामयाबी पर उपस्थित कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों एवम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि आदि का आभार जताया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment