आजमगढ: जिले की निजामाबाद और अहिरौला थाना पुलिस को कामयाबी मिली जब अलग अलग जगहों से चोरी की दो मोटरसाइकिल समेत 04 चोर पकड़े गये । जानकारी के अनुसार फरिहा बाजार के मेले के दिन एक सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी जिसकी तहरीर मिलने पर निजामाबाद थाना अध्यक्ष चंद्र भास्कर द्विवेदी सहित फरिहा चौकी इंचार्ज माखन सिंह सक्रिय हुए। मुखबिर द्वारा सूचना मिली की चोरी की गई बाइक संग दो अपराधी बाइक का नंबर बदलकर उसे बेचने के प्रयास में है। इस पर थानाध्यक्ष के निर्देश पर चऊकी प्रभारी फरिहा माखन सिंह सहित कांस्टेबल योगेंद्र यादव कांस्टेबल अनिल सिंह व सतीश सिंह ने मौके पर पहुंचकर फरिहा से मोहम्मदपुर नहर के पुल पर दो लोगों रंगे हाथ पकड़ लिया दोनों अभियुक्तों में एक मोहम्मद यासिर पुत्र तबरेज अहमद मोहल्ला शेरवा थाना सरायमीर व दूसरा मोहम्मद माज पुत्र दानिश ग्राम मोहम्मदपुर थाना गंभीरपुर निवासी हैं दोनों को पकड़कर संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। वहीँ अहिरौला अहरौला थानाध्यक्ष अयोध्या तिवारी अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ शनिवार की रात को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली की एक चोरी की बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति अंबारी से अहरौला की ओर जा रहे हैं। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम गनवारा गांव के समीप घेराबंदी कर खड़ी थी। कुछ देर बाद बाइक पर सवार होकर दो व्यक्तियों को आते देख पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया। पुलिस को देख वे भागने का प्रयास कर रहे थे कि तभी बाइक फिसलकर गिर पड़ी। पुलिस ने दोनों बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की बाइक बरामद कर लिया। पकड़े गए वाहन चोरों में साजिद पुत्र मुन्नू खां ग्राम मुनउवरपुर थाना दीदारगंज व नसीम अहमद पुत्र दिलशेर अहमद ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय के निवासी बताए गए हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment