आजमगढ़: जो गरीब हैं हम उनके करीब हैं को चरितार्थ करते हुए प्रयास सामाजिक संगठन ने मंगलवार को नगर के सिविल लाइन स्थित कोइरी पोखरा पर गुजर-बसर कर रहे नेत्रहीन परिवार को अनाज और दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई प्रदान कर उनके जीवन में रंग भरने का काम शुरू किया। प्रयास के पहल की सभी ने प्रशंसा किया। कोइरी पोखरा पर चार सदस्यों का एक परिवार है। परिवार की महिला मुखिया सुमित्रा को छोड़ दिया जाय जो इनके पति अच्छेलाल विश्वकर्मा व दोनों बच्चे नेत्रहीनता के शिकार है। इनका इलाज शहर के एक प्रतिष्ठित न्यूरो चिकित्सक के यहां चल भी रहा है। दवा की एक-एक टेबलेट के लिए सुमित्रा को रात दिन सिलाई मशीन पर हाड़तोड़ परिश्रम करना पड़ता है। किसी तरह सुमित्रा अपने पति व बच्चों का इलाज करा रही है। संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहाकि पीड़ितां की राहत ही हमारी चाहत है क्योकि जो वंचित है हम उनके लिए चिंतित है। जहां शासन की नजर नही पहुंचती वहां प्रयास पहुंच रहा है, आगे भी मानवीयता की सेवा प्रयास द्वारा जारी रहेगा। संवेदनशीलता की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की है लेकिन वह जरूरतमंदों की तरफ ध्यान नही दे रहा है। ऐसे लोगों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेगा ताकि उन्हें संबल मिल सकें। प्रयास सामाजिक संगठन ने 50 किलो गेंहू , मिठाई व आर्थिक सहायता देकर जरूरतमंद परिवार को मदद की। इस अवसर पर इंजी सुनील यादव, अतुल श्रीवास्तव, सीएल यादव, शंभू दयाल सोनकर, राजीव शर्मा, रामशब्द यादव, अनिल, श्यामबिहारी मौर्य, केशव प्रसाद व डाक्टर विरेन्द्र पाठक मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment