शाहगढ़(आजमगढ़): स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बच्चे लाल शास्त्री की 99 वीं जयन्ती के अवसर पर मंगलवार को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय गांव में चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका उद्धघाटन भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेन्द्र मिश्रा ने फीता काटकर किया । विभिन्न स्थानों से आये घोड़ों ने प्रतियोगिता में भाग लिया । प्रतियोगिता में अमिलो निवासी शेख़ अली आज़म का घोड़ा बुलेट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो मो0 शमीम का घोड़ा लाल बादशाह दूसरे स्थान पर रहा । कस्बा सराय निवासी एवमं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बच्चे लाल शास्त्री की जयंती के अवसर पर चेतक रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से आए लगभग आधा दर्जन घोड़ो ने रेस में भाग लिया । अमिलो के शेख अली आज़म का घोड़ा बुलट जिसके घुड़सवार तौहीद अनवर ने प्रतियोगिता को जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी गांव के मो0 शमीम का घोड़ा लाल बादशाह जिसके वार जावेद चेतक रेस में दूसरे स्थान रहे । इस प्रकार सरदारपुर खुजिया निवासी दीपचंद यादव का घोड़ा जिसके सवार बजरंगी यादव अथक प्रयास के बाद भी तीसरे स्थान पर ही रह सके । सभी प्रतिभागियों में सर्वोकृष्ट प्रदर्शन करने वालो को गोल्ड शील्ड व सिल्वर शील्ड देकर सम्मानित किया गया । वहीँ सामान्य रूप से सभी प्रतिभागियों को कम्बल उपहार स्वरूप भेट किया गया । कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान इस्माईल फ़ारूक़ी ने कहा कि चेतक प्रतियोगिता से हमें आज के इस युग मे आगे बढने का नई ऊर्जा का संचार होता है वही आपस मे एक साथ खेल भावना से भाईचारा और मेल मिलाप से रहने का सबक मिलता हैं । इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, गुलाब मौर्या, कमलेश राजभर प्रधान,सूरज प्रसाद, धनंजय यादव,संजय,निज़ामुद्दीन, दाऊद फ़ारूक़ी,अशोक कुमार तमाम लोग उपस्थित थे ।
Blogger Comment
Facebook Comment