शुक्रवार को हुई थी रौनापार थाने में शादी, जीयनपुर पुलिस ने पति का शांति भंग में किया चालान सगड़ी/आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी पति के ऊपर 24 घंटो पूर्व ही बनी पत्नी ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए शनिवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र दे दिया। जानकारी के अनुसार प्रेमिका के द्वारा अपने प्रेमी कृष्णा पुत्र मोहनलाल के ऊपर दूसरे से शादी करने का आरोप लगाकर डायल 100 को सूचना दिया गया था । उस समय पुलिस ने दोनों को ले जा कर रौनापार थाने में परिजनों की आपसी सहमति के आधार पर प्रेमी- प्रेमिका के बीच मंदिर में शादी करा दी थी ,लेकिन शनिवार को पत्नी ने शादी होने के 24 घंटे के अंदर ही अपनी भाभी के साथ जीयनपुर थाने में पहुंचकर अपने पति कृष्णा के ऊपर गाली,गलौज व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। वहीं इस तहरीर पर जीयनपुर कोतवाल देवानंद ने उसके पति को गिरफ्तार कर शांति भंग में चलान कर दिया जिसके उपरांत पत्नी के द्वारा ही जमानत कराई गई।
Blogger Comment
Facebook Comment