सगड़ी/आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के लीला पट्टी ग्राम सभा में एसडीएम के नेतृत्व में शनिवार दुसरे दिन भी पोखरी पर से अतिक्रमण हटवाया गया, जिस पर ग्राम सभा के अरविंद श्रीवास्तव पुत्र रामजीत श्रीवास्तव द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था। राजस्व टीम के द्वारा एक बार पूर्व में भी अतिक्रमण को खाली कराया गया था, प्रार्थी द्वारा संतुष्ट ना होने पर पुन:हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई जिस पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर जेसीबी के द्वारा पोखरे के दक्षिण पूरब बॉस की खूंटी को हटवाया गया।
वही पोखरे के पश्चिम तरफ सुखराज प्रजापति पुत्र खदेरू प्रजापति के द्वारा अस्थाई निर्माण किया गया था। जिसकों उस समय राजस्व टीम के साथ नायब तहसीलदार इंद्रमणि तिवारी,तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह,जीयनपुर कोतवाल देवानंद रजक मय पुलिस बल के साथ शुक्रवार को पोखरे से कब्जा हटवाया गया था वही दुसरे दिन एसडीएम सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पोखरे पर से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान तहसीलदार सगड़ी अरविंद कुमार सिंह,नायब तहसीलदार इंद्रमणि तिवारी व राज्यस्व की टीम उपस्थित रहे।

Blogger Comment
Facebook Comment