.

खाद्य एवं रसद विभाग कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित,समीर अध्यक्ष,राघवेन्द्र बने महामंत्री

आजमगढ़: अराजपत्रित कर्मचारी संघ खाद एवं रसद विभाग की एक बैठक नगर के कुंवर सिंह उद्यान में प्रहलाद विश्वकर्मा की अध्यक्षता में रविवार को सम्पन्न हुई। जिसमे खाद एवं रसद विभाग के कर्मचारियों ने मंत्रणा कर नई कार्यकारिणी टीम का गठन किया। संरक्षक प्रहलाद विश्वकर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सरकार बेहद उदासीन हैं, अपनी समस्याओं की आवाज अब कर्मचारी संगठन के माध्यम से उठायेंगें। इसके बाद सर्वसम्मति से जिला इकाई का गठन किया गया। जिसमे समीर गौंड को अध्यक्ष, शिशु श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, राघवेन्द्र प्रताप सिंह महामंत्री, राघेश्याम कोषाध्यक्ष को चुना गया। वहीं सदस्य के रूप में राजीव सिंह, नागेन्द्र यादव, नन्दलाल, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सीताराम, संतोष मिश्रा, मोती लाल, अखिलेश गिरी, अखिलेश कुमार, विनोद सिंह, राजेश कुमार, मो तारिक, श्रवण गिरी नामित किये गये। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष समीर गौंड़ ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के आधार पर ही अपनी समस्याओं को शासन तक पहुंचाया जा सकता है। इसलिए सभी कर्मियों को संगठन से जोड़कर इसे मजबूती प्रदान करे। इस दौरान समस्त सदस्यगण मौजूद रहे।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment