आजमगढ़ : सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों की जुबान पर इस बात की चर्चा है की राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने तरवां, आजमगढ़ की अपनी पूरी पैतृक संपत्ति कथित तौर पर संघ की अंग सेवा भारती संस्थान को दान कर दी है। पर पड़ताल में सच कुछ और ही सामने आ रहा है दरअसल अमर सिंह ने अपने खाली पड़े मकान को सेवा भारती को अपना कार्यालय चलाने के लिए दिया है। बताया जा रहा है की यह केवल मौखिक आधार पर तय हुआ है। यह किराए पर या निशुल्क किस आधार पर किया गया है यह कहीं से भी पुष्ट नही है। रही बात मकान के साथ खेत आदि भी दे देने की तो यह सिर्फ अफवाह है। गौरतलब है की अमर सिंह का हाल के वर्षों में आजमगढ़ आना काफी कम रहा है, और उनके खाली पड़े मकान की देखरेख की समस्या हमेशा उनके सामने खड़ी रहती थी। सम्भवतः इसीलिए उन्होंने खाली मकान की देख रेख के उद्देश्य से सेवा भारती को दिया है। पता चला है की सेवा भारती संस्था यहाँ से अपना कार्यालय संचालित करेगी। दूसरा सवाल यह भी उठता है की अगर वास्तव में सांसद ने किसी को कोई सम्पति पूर्ण रूप से दान किया है तो कम से कम लालगंज रजिस्ट्री कार्यालय को इस की खबर होती।
Blogger Comment
Facebook Comment