.

क्रय केन्द्रों का निरीक्षण: किसानों का धान उत्पादकता के अनुसार खरीदें-मंडलायुक्त

आजमगढ़। मंडलायुक्त जगत राज द्वारा शनिवार को पल्हनी धान क्रय केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 16 नवम्बर तक धान खरीद 77.20 कुन्तल तथा आज की 36 कुन्तल धान खरीद मौके पर पाया गया। उन्होने मार्केटिंग इन्सपेक्टर माधुरी तिवारी को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों का धान उत्पादकता के अनुसार खरीदें तथा धान क्रय केन्द्र पर इलेक्ट्रानिक कांटा,पंखा,छनना,नमी मापक यन्त्र और बोरा की उपलब्धता पायी गयी।इस अवसर पर आयुक्त जगत राज द्वारा धान क्रय केन्द्र पर आये कृषकों में सूर्य प्रसाद राय, दीपचन्द राय से जानकारी प्राप्त की कि धान खरीदने में किसी प्रकार की कोई समस्या तो नही है, धान क्रय केन्द्र द्वारा परेशान तो नही किया जा रहा है। इसी के साथ आयुक्त जगत राज द्वारा विपणन केन्द्र मुबारकपुर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें 16 नवम्बर 2018 तक की कुल खरीद 97 कुन्तल तथा आज की खरीद 45 कुन्तल मौके पर पाया गया। 15 किसानों द्वारा धान बेचने के लिए विपणन केन्द्र मुबारकपुर में पंजीकरण कराया गया। धान का घोषित समर्थन मूल्य 1750 रू0 प्रति कुन्तल है। आयुक्त जगत राज द्वारा धान का नमी मापक यन्त्र के द्वारा धान के नमी के प्रतिशत की जांच किया गया, जिस पर धान में पाया गया कि 12.20 प्रतिशत नमी (म्वाइस्चर) है। विपणन निरीक्षक अतुल सिंहा द्वारा बताया गया कि धान क्रय केन्द्र पर 32 लाख 50 हजार रू0 प्राप्त है, जिससे कृषकों के धान खरीदने हेतु पैसे की कोई कमी नही है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अरूण कुमार सिंह,तहसीलदार सदर हेमन्त कुमार गुप्ता,आरएफसी राजेश कुमार, डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल, जिला सूचना अधिकारी डा.जितेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment