.

.

.

.
.

कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का कार्य बहिष्कार जारी,कामकाज पर असर

आजमगढ़: कलेक्ट्रेट का नाम जनपद सचिवालय रखने सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। इसका सीधा असर कलेक्ट्रेट और तहसीलों के कामकाज पर पड़ा। वादकारी परेशान रहे। कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।गिरीश चन्द चतुर्वेदी ने कहा कि जनपद में किसी भी कर्मचारी के ऊपर किसी प्रकार की आंच आती है तो वह उसके हित की लड़ाई के लिए सदैव तैयार रहेंगे। हमारी जायज मांगो ंको सरकार पूरा नहीं कर रही है जिसके कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रूख अख्तियार करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग किया कि जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट का नाम कार्यालय जिलाधिकारी के स्थान पर मिनी/जनपद सचिवालय रखा जाय, कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल सवर्ग को विशेष/राजस्व सेवा घोषित कर कनिष्ठ सहायक का पद नाम बदलकर कम्प्यूटर सहायक रखा जाय।
जोनल अध्यक्ष रमाकांत सिंह ने कहा कि कर्मचारी अपनी हक की लड़ाई के लिए तैयार रहे क्योंकि बगैर संघर्ष के हक नहीं मिलने वाला है। मंत्री प्रवीण राय ने कहा कि कर्मचारी 14 सूत्री मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार व धरना प्रदर्शन कर सरकार को चेता दिया है, इसके बावजूद अगर कर्मचारियों के जायज मांगों को सरकार पूरा नहीं करती है तो प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर रणनीति बनाकर अगला कदम उठाया जायेगा। अंत में संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह व संचालन संतोष श्रीवास्तव ने किया।
धरने को अरविन्द मौर्य, श्रवण श्रीवास्तव, रमाशंकर प्रसाद, अश्वनी श्रीवास्तव, विपुल सिंह, जयप्रकाश सिंह, एहसान आलम, विश्वनाथ प्रसाद, अतुल कुमार, अरविन्द यादव, संतोष यादव, अखिलेश यादव, जगदम्बा श्रीवास्तव ने संबोधित किया। इस मौके पर सुशील अस्थाना, सुशील श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र सिंह, रामप्रीत, राजकुमार यादव, ज्योति स्वरूप, रमेश कुमार राव, नन्द किशोर, मुकेश अस्थाना, अरूण सिंह, सूर्यभान यादव, अशोक यादव, प्रकाश मौर्य, प्रमोद, अमरजीत, रामकेश यादव, रामश्रृगारें, अफरोज, मंत्रीउल्लाह, विश्वनाथ प्रसाद, तन्मय पांडेय, अरविन्द उपाध्याय, चन्द्रेश, अशोक श्रीवास्तव, संध्या मिश्रा, शैल मिश्रा, शिखा श्रीवास्तव, रमावती देवी, नागेन्द्र सिंह, राजीव रत्न सिंह, नरेन्द्र मिश्र, जालन्धर प्रसाद, सुरेश राम, प्रतिभा यादव, अदनान, सुजीत भगत, मोहम्मद इस्माल, चन्द्रशेखर सिंह, तारिक, इफ्तेखार, ज्ञानदत्त यादव आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment