.

मन्दिर बनवाना भाजपा का लक्ष्य नहीं,बल्कि उसके बहाने सत्ता हासिल करना है-हवलदार यादव,जिलाध्यक्ष,सपा

आजमगढ़: भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। उनको पता हो गया है कि झूठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ने वाली है जिसके कारण आर एस एस के इशारे पर उनके राजनीतिक संगठन भाजपा, विश्व हिन्दू परिषद पुनः राममन्दिर का मुद्दा खड़ा कर पिछड़ों, शोषितों व दलितों को मूर्ख बनाने का प्लान तैयार किया है। मन्दिर बनवाना उनका लक्ष्य नहीं है बल्कि मन्दिर के बहाने सत्ता हासिल करना है। जनता सब समझ रही है। जो अपेक्षा इन्होंने भीड़ जुटाने की किया था वह भीड़ नहीं जुट पाई। क्योंकि पिछड़े वर्ग के लोग उनकी चाल को समझ गये हैं। सन् 1992 में जब प्रदेश में कल्याण सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार थी। उस समय आर एस एस ने पिछड़े समाज के मुख्यमंत्री के विरूद्ध रणनीति बनाकर मन्दिर व मस्जिद गिराने का षड़यन्त्र किया। वह पिछडे़ वर्ग के मुख्यमंत्री को नहीं बर्दाश्त कर सकते।
मोदी व योगी के शासनकाल में जनता कमर तोड़ मॅहगाई व बेरोजगारी से परेशान है। किसान डीजल व विद्युत की दरें खाद, बीज मॅहगा होने के कारण बुआई नहीं कर पा रहा है। नियुक्तियों में घोर भ्रष्टाचार व बेइमानी हो रही है। पिछड़ों व दलितों को भागीदारी से वंचित किया जा रहा। जाति विशेष के लोगों को नौकरी रखा जा रहा है।
धान क्रय केन्द्र न खुलने के कारण किसान धान को औने-पौने दाम में विचौलियों को बेचने पर मजबूर है। गन्ना किसानों को पर्चियॉ नहीं मिल रही हैं। विचौलिये पर्चियॉ लेकर गन्ना किसानों से सीधे गन्ना ले रहे हैं। थानों व तहसीलों पर घोर भ्रष्टाचार है। जाति पूछकर अधिकारी लोगों का काम कर रहे हैं। नोटबन्दी व जी0एस0टी0 से आम आदमी व छोटे व्यापारी परेशान हैं। इन मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए आर0यस0यस0 व भाजपा भगवान राम के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं।
भाजपा की सरकार में पूॅजीपति मालामाल हो रहा है। किसान, गरीब, भूखमरी से पीड़ित हो रहा है। आर0यस0यस0 व भाजपा न्यायालयों पर खुलेआम टिप्पणी कर रही है। उसका संविधान व लोकतन्त्र में कोई विश्वास नहीं है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment