.

.

.

.
.

नारी सशक्तिकरण संकल्प कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी


भाजपा महिला मोर्चा एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 03 गांवों में हुआ आयोजन आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लालगंज में पश्चिम तिरैली गांव, मेंंहनगर मंडल में पिलखुआ गांव व तरवां में कटाई गांव में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संचिता बनर्जी ने महिलाओें को केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा संचिता बनर्जी ने कहाकि महिलाओं के उत्थान के लिए मोदी सरकार ने जिस तरह जमीनी योजनाओं की शुरूआत किया वे सभी योजनाओं सशक्तिरण की पर्याय बनेगी। उज्जवला योजना से आज गरीब तबके की महिलाएं भी गैस पर खाना बना रही है और उसकी सब्सिडी सीधे महिला उपभोक्ता के खाते में भेजकर महिलाओं को घर में मजबूत कर रही है। बहुत सी सरकारें आयी लेकिन मात्र 70 साल तक सशक्तिकरण के नाम पर शोषण किया वहीं मोदी और योगी सरकार ने महिलाओं को पुरूषों की भांति सशक्त व आत्मनिर्भर बनान के लिए योजनाओं को क्रियान्वयन कराया। उन्होने बताया कि नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान जनपद के सभी विधानसभाओं के मंडलों में आगामी 20 दिसम्बर तक आयोजित किये जायेंगे।
बबिता जसरासरिया ने बताया कि नारी सुरक्षा के लिए मुखबिर योजनान्तर्गत महिला हेल्प लाइन 181 जारी किया गया है। इसमें पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू वैन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस नंबर पर महिलाएं सलाह भी ले सकती है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बबिता जसरासरिया, जिला महामंत्री विभा बरनवाल, डॉ अलका सिंह, शिक्षा मंडल अध्यक्ष पूनम मौर्या, जिला मंत्री सरोज सिंह, लालगंज मंडल अध्यक्ष चंदा चौहान, मंडल कार्यकारिणी शीला चौहान, मुन्ना चौहान शीला चौहान, मेहनगर मंडल अध्यक्ष नीलम कनौजिया, प्रभारी अधिकारी ममता यादव, रिंकी सिंह, प्रीति भारती सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment