.

यदुवंशी महासंघ ने बैठक कर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया

आजमगढ़। यदुवंशीय महासंघ के जिला इकाई की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष आवास के सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव व विशिष्ठ अतिथि प्रदेश महासचिव जयकरन यादव मौजूद रहे। बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमे जिलाध्यक्ष चन्द्रकेश यादव व महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा यादव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी विजय प्रताप यादव को जिलाध्यक्ष के रूप में दी गयी। वहीं जिला महासचिव अम्बिका यादव को घोषित किया गया। युवा विंग के अध्यक्ष प्रदीप यादव को बनाया गया। वही शिक्षक संघ का जिलाध्यक्ष ध्रुव यादव को बनाया गया। मीडिया प्रवक्ता के लिए एड. राजेन्द्र यादव व मीडिया प्रभारी बृजेश यादव को बनाया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अशोक यादव ने कहा कि अपने पिछड़े समाज के लोगों के जोड़ने की आवश्यकता हैं। सभी को संगठित करने की जरूरत हैं वर्तमान समय में अगर समाज के लेग संगठित नहीं हुए तो समाज पीछे छूट जायेगा। समाज के पिछड़े लोगों को शिक्षित करना तथा स्कूल अस्पताल खोल जनेसवा में आगे आने की आवश्यकता है। पीड़ित परिवार की बढ़-चढ़ कर मदद करें ताकि समाज के दबे कुचलों तक यथासम्भव मदद पहुंच सके। श्री यादव ने पिछड़ों के उत्थान के लिए अलग से पिछ़ड़ा वर्ग एक्ट की मांग सरकार से किया और चेतावनी दिया कि पिछड़ों के हित में सरकार ने निर्णय नहीं लिया तो आगामी दिनों में आंदोलन की भी रणनीति तैयार किया जायेगा। संचालन अधिवक्ता रमापति सिंह यादव ने किया।
इस अवसर पर सठियांव ब्लाक अध्यक्ष अजय कुमार यादव अनिल कुमार यादव, सुनीता यादव, रमेश यादव, बृजेश त्रिवेणी यादव, दयाराम यादव, रमापति यादव, कृपाशंकर यादव, सुधीर यादव, रामनयन यादव आदि महासंघ के सदस्य मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment