संगठन आगामी दिनों में सरकारी कार्यालयों में जाकर वहां की सफाई करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों से स्वच्छता बनाये रखने का निवेदन करेगा - प्रवीण सिंह
आजमगढ़: पूर्वांचल विकास आंदोलन द्वारा नए मुहिम की शुरुआत करते हुए ऐतिहासिक कुंवर सिंह द्वार के आस-पास प्रवीण सिंह के नेतृत्व में रविवार के साफ सफाई किया गया। इस दौरान आम जनमानस को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान पूर्वांचल विकास आंदोलन के संयोजक प्रवीण कुमार सिंह ने कहाकि स्वच्छता आज मिशन बन चुका है। लेकिन कहीं न कहीं हम इसमें शत प्रतिशत भागीदारी नहीं दे पा रहे। स्वच्छता के लिए प्रत्येक आम जनमानस जागरूक नहीं होगा, तब तक यह अभियान कही न कही अधूरा ही है। उन्होने आंदोलन के सदस्यों से कहाकि अपने आस-पास लोगों का एक श्रृंखला बनाये कि वे अपने से जुडे़ , अपने 10 सम्बन्धियों को स्वच्छता का संकल्प दिलाये। श्री सिंह ने कहाकि पूर्वांचल विकास आंदोलन आगे भी ऐसा स्वच्छता कार्यक्रम चलाते हुए लोगों को जागरूक करेगा । संगठन आगामी दिनों में सरकारी कार्यालयों में जाकर वहां की सफाई करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों से स्वच्छता बनाये रखने का निवेदन करेगा। महामंत्री शरद कुमार सिंह ने स्वच्छता को दीर्घायु से जोड़ते हुए कहाकि साफ सुथरे वातावरण में ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है। जिसके लिए पूर्वांचल विकास आंदोलन प्रयारत् है। इस अवसर पर पूर्वांचल विकास आंदोलन की कल्पना सिंह, शरद कुमार सिंह, अशोक गुप्ता, संतोष, संजय श्रीवास्तव, ध्रुव चौरसिया, संजय निषाद, अर्जुन मौर्या, अरविंद चित्रांश, नंद जी बरनवाल, तेज बहादुर सिंह, अर्चना, भगवान, गीता सिंह, विजय बहादुर सिंह, सतीश सिंह, रमेश सिंह, राज सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment