लालगंज/आजमगढ़: स्थानीय बाजार निवासी विक्रांत गुप्ता को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी तथा मिष्ठान वितरित कर प्रसन्नता व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष सुमित कुमार पांडे द्वारा जनपद के नगर पंचायत लालगंज निवासी विक्रांत गुप्ता को आजमगढ़ जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। वह एनएसयूआई के सक्रिय कार्यकर्ता हैं तथा संगठन के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी कार्यशैली, मेहनत, लगन तथा परिश्रम को देखते हुए इन्हें जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसकी सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि इससे पार्टी को काफी लाभ प्राप्त होगा। बधाई देने वालों में पूर्व संयोजक अब्दुल कादिर, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद फैसल, अंकित पांडे, राज बलीराम, विमला राय, संतोष राय, पंकज मोहन सोनकर, रामानंद सागर, पायल गुप्ता, जब्बार अली, अकबाल अहमद, अवधेश सेठ, अहेमर वकार, साहब अली, हसन आदि ने उनके मनोनयन पर एक दूसरे को मिष्ठान खिला कर प्रसन्नता व्यक्त की एवं उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Blogger Comment
Facebook Comment