.

13 अक्टूबर को आजमगढ़ आएगी शिक्षक सम्मान यात्रा,मा. वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने की बैठक

आजमगढ़: उप्र माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की एक आवश्यक बैठक सिधारी स्थित एक होटल में बुधवार को जिलाध्यक्ष डा सुधीर कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 13 अक्टूबर को शिक्षक सम्मान यात्रा के जनपद पहुंचने को लेकर चर्चा की गयी। संचालन अच्युतानंद त्रिपाठी ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए महासभा के प्रदेश के महासचिव अजय सिंह एडवोकेट ने कहाकि प्रदेश में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मान जनक मानदेय हेतु 4 सितम्बर 2018 को ईको गार्डेन लखनऊ में आयोजित किये गये धरना एवं 5 सितम्बर 2018 शिक्षक दिवस को गांधी प्रतिमा लखनऊ पर सिर मुंडन कराकर शिक्षक दिवस को भिक्षक दिवस के रूप में प्रदर्शन से झल्लाये प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उनको अयोग्य एवं पूर्व जन्मों के कर्मों को भोग शिक्षक कहकर अपमानित किया गया। उक्त असंवेदनशील वक्तव्य को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश के वित्तविहीन शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मान जनक मानदेय देने की मांग को लेकर लखनऊ में 14 सितम्बर 2018 तक अनवरत् 11 दिन धरना प्रदर्शन चला। इसके बाद भी प्रदेश सरकार मामले को संज्ञान में न लेने के कारण शिक्षक महासभा ने 26 सितम्बर 2018 से 30 दिसम्बर तक 96 दिवसीय प्रदेशव्यापी रैली करने का आयोजन लिया है। जिसका शुरूआत 26 सितम्बर को हो चुकी है। इसीक्रम में 13 अक्टूबर को शिक्षक विधायक द्वय उमेश द्विवेदी व संजय मिश्रा तथा बालमुंडन करायी महिला शिक्षक नेत्री रेनू मिश्रा शिक्षक सम्मान यात्रा लेकर जनपद में पहुंच रही है। यात्रा बरदह से होते हुए जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित धरने में पहुंचेगी। श्री सिंह ने कहाकि उक्त धरने में जनपद के सभी वित्तविहीन शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियां को भाग लेने की अपील की है।
इस मौके पर अच्युतानंद त्रिपाठी, महादेव यादव, सुनील सिंह, अमरनाथ सिंह, अवधराज यादव, जितेन्द्र मिश्रा, श्याम नरायन सिंह, रूकसाना रिजवी, तारेकेश्वर सिंह, मिथिलेश तिवारी, जीत बहादुर लाल, अमरनाथ तिवारी, इन्द्रेश पाठक, श्याम बहादुर सिंह, विजय प्रकाश सिंह समेत जनपद के समस्त ब्लाकों के पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment