.

तमसा अभियान : घाट कमेटी व संस्था के 50 बच्चों ने पौधरोपण कर घाट साफ़ किया

आजमगढ़-- जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी की के मार्ग निर्देशन में स्वच्छता एवं पौधारोपण महाअभियान का 130वां दिन तथा शारदीय नवरात्रि के पहले दिन के अवसर पर तमसा परिवार के साथ ठंडी सड़क शंकरी घाट कमेटी और बेटा बेटी संस्थान के लगभग 50 बच्चों ने पौधारोपण कर पौधों में पानी डाला और घाट की साफ सफाई किया। नवरात्रि के प्रथम दिन परिवार के शाहिद ने तमसा परिवार को ढेर सारा फूल के पौधे भेंट किया, क्योंकि नवरात्र में पूजा के लिए फूलों की बड़ी जरूरत पड़ती है। इस दौरान घाटों पर सफाई, स्वच्छता एवं पौधारोपण के समय चर्चा हुई कि नवरात्र और दीपावली में बनने वाली मूर्तियों के विसर्जन के लिए कोई उचित व्यवस्था की मांग शासन प्रशासन से किया जाए, ताकि आजमगढ़ तमसा परिवार की 4 महीने से ज्यादा की मेहनत से तमसा नदी सफाई और स्वच्छता का प्रयास कहीं बेकार ना हो जाए।
इस अवसर पर शंकरी घाट कमेटी, बेटा बेटी संस्थान और आसपास के बहुत सारे नए बच्चों की अच्छी भीड़ अभियान में सनी निषाद, हिमालय, निशा, पंकज, निखिल निषाद, शिवम, साहिल निषाद, ओमकार निषाद, अमित निषाद, दीप चैधरी, गणेश निषाद, प्रदीप चैधरी, गणेश साहनी, विश्वजीत निषाद, सुदर्शन निषाद, आकाश निषाद, सुनील, लखन, संजय, मुकेश चैधरी, रवि निषाद और गौरीशंकर घाट से संजय निषाद, विशाल वर्मा, अनूप मौर्य, सुधाकर यादव, सफाई संघ से सीपी यादव, गुलाब चैरसिया, नगर पालिका से रविंद्र ,जीतेंद्र, पूर्वांचल विकास आंदोलन के संयोजक प्रवीण कुमार सिंह, राष्ट्रीय कला सेवा संस्थान के सचिव संचालक अरविंद चित्रांश, अंकुर क्लब से शाहिद, शिवानी प्रिंटर से नित्यानंद मिश्रा, शैलेश कुमार, समाजसेवी तेज बहादुर सिंह, नितेश गोयल आदि लोग उपस्थित रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment