.

निकाय कर्मचारी महासंघ ने बैठक कर अपनी मांगे पूरी करने की सरकार को दी चेतावनी

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की बैठक बुधवार को नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में आहूत की गयी। जिसमें 18 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष पीएन सिंह ने कहाकि सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया तो कर्मचारी आन्दोलन के बाध्य होंगे। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के मण्डल उपाध्यक्ष प्रणीत श्रीवास्तव ‘हनी’ ने कहा कि दो दिनों के कार्य बहिष्कार के बाद भी इस अधर्मी सरकार नहीं जागी तो कर्मचारियों को अपनी ताकत दिखाते हुये एक बड़ा आन्दोलन करना होगा। वर्तमान में प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हित की उपेक्षा व अनदेखी कर रही है श्री श्रीवास्तव ने कहाकि कर्मचारियों को अपनी ताकत पहचाननी होगी, हमें एक जुटकर अपनी मांगो मांगो को मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रखनी होगी यदि मांगों को अनदेखी किया गया तो कर्मचारी सरकार के विरूद्ध आन्दोलन करने के बाध्य होंगे। कर्मचारी वर्ग जितनी मेहनत से कार्य करता है उसको उसके परिश्रम का लाभ नहीं मिलता है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि 11 व 12 अक्टूबर को निकाय कर्मचारी परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग दो-दो घंटों के लिये कार्य बहिष्कार करेंगे। जिला मंत्री सुबाष पाण्डेय ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली, निजीकरण/आउटसोर्सिंग, ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त करने, रिक्त पदों की सपेक्षा इन्हीं कार्यकर्ता कर्मचारियों को समायोजित कर नियमित नियुक्त किया जाना, पद के अनुरूप समान वेतन देते हुये 7 वें वेतन आयोग की संस्तुतियों को अनुसार वेतन, पे-बैण्ड आदि दिया जाना चाहिये सहित विभिन्न मांगों पर प्रकाश डाला। बैठक की अध्यक्षता मु0 असलम खान व संचालन रमेश श्रीवास्तव ने किया। बैठक में विजय राय, राकेश सिंह, सुनील सिंह, हरिशचन्द्र यादव, संजय सरोज, अनुप गुप्ता, अनुज कुमार, श्रीमती सुमन राय, उत्तम मिश्रा, श्रीप्रकाश यादव, नेसार खान, विजय राम, विजय गोंड आदि लोग उपस्थित रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment