नेकी की रसोई के माध्यम से पिछड़ी बस्तियों में जाकर बच्चों को भोजन कराया गया आजमगढ़: सामाजिक कार्यो के लिए संकल्पित महिला मंडल की टीम ने अपने द्वितीय स्थापना दिवस बेहद खास अंदाज में मनाया गया। बुधवार को सलेमपुर ग्राम के जरूरतमन्द बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और नेकी की रसोई की ओपनिंग करते हुए बच्चों के बीच स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया। महिला मंडल की प्रबन्धक पूनम सिंह ने बताया कि बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए इन बच्चों को चिकित्सा की विशेष आवश्यकता थी जिसके लिए बालरोग विशेषज्ञ डा डी डी सिंह द्वारा निःशुल्क बच्चों का चेकअप किया गया। श्री सिंह ने कहा कि महिला मंडल बच्चों, महिलाओं के शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष रूप से कार्य करता है। जिसके तहत महिला मंडल की महिलाएं बस्तियों में जाकर पता लगाती रहती हैं और उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करती रहती हैं । अध्यक्ष नीलम सिंह व कोषाध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि महिला मंडल ने नेकी की दुकान के जरिये प्रत्येक जरूरतमंद तक अपनी सुविधाएं मुहैया कराया है। इसके बाद हमने नेकी की रसोई के तहत बच्चों को कुछ अच्छा खिलाने का संकल्प लिया गया। जिसके क्रम में पिछड़ी बस्तियों में जाकर नेकी की रसोई के माध्यम से बच्चों को नेकी की रसोई के जरिये उन्हें भोजन कराया गया। समय समय पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर किरण सर्राफ, सारिका सिंह, गीता सिंह, अर्चना बर्नवाल, नीलम सिंह, विभा सिंह, डा पूनम सिंह, सुनीता वर्मा आदि उपस्थित रही।
Blogger Comment
Facebook Comment