आजमगढ़ : अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि एक मृत युवक की शिनाख्त हो गई है। मौके पर पहुंची संबंधित थानों की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के कारण कैफियात एक्सप्रेस 25 मिनट देर से चली।रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेलइसा डगरा के समीप मंगलवार को दिन में करीब 3.30 बजे सूरत से छपरा को जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के आगे कूदकर लगभग 35 वर्षीय महिला ने जान दे दी। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके रानी की सराय थाना व जीआरपी थाने की पुलिस पहुंची। जीआरपी थाना प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि महिला का शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार सरायमीर रेलवे स्टेशन के समीप दिन में करीब चार बजे मालगाड़ी के आगे कूदकर 52 वर्षीय एक युवक ने जान दे दी। हादसे की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त क्षेत्र के मीरहसन चौक निवासी आनंद कुमार सोनी (52) पुत्र रामकृष्ण उर्फ झकड़ के रूप में की है। परिजनों का कहना है कि आनंद की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। मृतक के दो पुत्र हैं। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ट्रेन के आगे कूद
Blogger Comment
Facebook Comment