.

बसपा संस्थापक कांशी राम की 12 वीं पुण्यतिथि आजमगढ़ स्थित नेहरू हाल में मनाई गई

 मान्यवर कांशीराम ने जाति के आधार पर तोड़े गए लोगों को एकजुट करने का कार्य किया-डॉ बलिराम,पूर्व सांसद 

आजमगढ़ : बामसेफ, डी एस 4 व बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशी राम की 12 वीं पुण्यतिथि आजमगढ़ स्थित नेहरू हाल में मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कोऑर्डिनेटर जितेंद्र संखवार ने कहा कि मान्यवर कांशी राम साहब दलितों, शोषितों के मसीहा थे। उन्होंने बहुजन समाज के लोगों के लिए जीवन पर्यन्त काम किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद लालगंज डॉ बलिराम ने कहाकि मान्यवर कांशी राम साहब ने जाति के आधार पर तोड़े गए लोगों को एकजुट करने का कार्य किया और कहाकि आप लोग एकजुट होकर बहुजन समाज के प्लेटफार्म पर आ जाए तो देश की सत्ता पर काबिज हो जाएंगे और उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के गुजरने के बाद कांशीराम जी ने उनके द्वारा संविधान में दिए गए अधिकार जो लोग भूल से गए थे उस अधिकार को प्राप्त करने के लिए लोगों को जागृत करने का कार्य किया। मान्यवर कांशी राम साहब के विचारों एवं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताए हुए रास्ते पर चलना है उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व दीदारगंज विधायक सुखदेव राजभर ने कहा कि मान्यवर कांशी राम साहब ने पिछड़े हुए दलितों के हक के लिए जीवन प्रयत्न लड़ते रहे इन्हीं की देन है कि पिछड़े वर्ग के लोगों का आरक्षण 1991 में लागू हो पाया जिसके लिए उन्हें काफी लड़ाइयां लड़ी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करेली , \पूर्व मंत्री लालगंज विधायक अरिमर्दन आजाद , कोऑर्डिनेटर मिट्ठू राजभर ,कोऑर्डिनेटर इंदल राम, कोऑर्डिनेटर विनोद चौहान, चंद्रभूषण विश्वकर्मा ,आशुतोष चौधरी ,पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार वर्तमान जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ,ओंकार शास्त्री , चेतईराम, मुस्तनीर फरही, राम अवतार स्नेही, मनोज कुमार ,गोबिंदा मुस्लिम भाईचारा कमेटी के जिला अध्यक्ष आरिफ इकबाल, संतोष प्रधान के अलावा बलिया व मऊ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।   


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment