चंगुल में फांसी पीड़िता की सहेली ने मौके से भाग दिया साहस का परिचय
बिंद्रा बाजार/आजमगढ़: बलात्कार की नीयत से पकड़ी गई एक 14 वर्ष की बालिका कमरे में बंद कर दिया गया था । लेकिन दूसरी लड़की की सक्रियता के कारण ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे लड़की को छोड़ कर आरोपी भाग निकले। इसके बाद आक्रोशित परिजन लड़की को लेकर थाने पंहुचे और पुलिस को आपबीती सुनाई। जानकारी के अनुसार गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासनी 14 वर्षीय बालिका अपने सहेली के साथ सिवान में बकरी चराने गई थी। क्षेत्र के एक पैट्रोल पंप कर्मचारी और गांव के कुछ युवक यह तीनों पेट्रोल पंप पर बैठे थे। जेसे ही 14 वर्ष की नाबालिग बालिका अपने सहेली के साथ पेट्रोल पंप पर पानी पीने गई इन लोगों ने उस लड़की को पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया। वही दूसरी लड़की किसी तरह अपने आप को बचाकर वहां से ग निकली और गांव में शोर मचाई तो परिजन और गांव के लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इस दौरान मामला बिगड़ता देख सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। परिजनों ने लड़की को थाने पर लाया जहां लडकी के पिता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। घटना का मुकदमा रात में 9:00 बजे दर्ज किया गया। मंगलवार की सुबह तीनों आरोपियों पुलिस को चकमा देकर भागने की फिराक में थे पुलिस की सक्रियता से पुलिस चौकी इंचार्ज हरेंद्र यादव मय फोर्स नंदाव मोड़ पर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और जेल भेज दिया। इन आरोपियों की354/352 342,506 आईपीसी 7/8 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामपुर जनपद निवासी मुकेश पुत्र कल्याण सिंह,कमरावा निवासी मो आरिफ,रणविजय सिंह आरारा को गिरफ्तार किया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment