आजमगढ़ 22 अक्टूबर! जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में तमसा परिवार द्वारा 3 जून से चल रहे सफाई, स्वच्छता एवं पौधारोपण महाअभियान का आज 142 वां दिन स्वच्छता एवं ट्री गार्ड के साथ पौधारोपण महाअभियान मिशन हॉस्पिटल के पीछे शिवशक्ति घाट पर रोटरी क्लब के रोटेरियन अनूप अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल, उमेश सिंह, अमरनाथ अग्रवाल ,आनंद बरनवाल, और असिस्टेंट गवर्नर चंदन अग्रवाल के साथ तमसा सेवियों ने किया। शिवशक्ति घाट पर खुले में शौच करने वाले लोगों को मना करते हुए जब वहां के कमेटी के लोगों राम कुंवर निषाद, रामानंद रामू ट्यूबल ऑपरेटर , अनुपम निषाद ,राजू निषाद, कैलाश यादव संतोष चौहान ,जितेंद्र चौहान, प्रकाश चौहान,उत्कर्ष चौहान,हिमांशु और नरौली के ही बलवंत यादव ने कहा कि यहां के लोग मजदूर वर्ग से है। शाम को दारु पीने के लिए पैसा हो जाता है और शौचालय बनवाने के लिए पैसा नहीं हो पाता, इन्हें अपनी सोच को बदलना होगा और अपनी बहन बेटी की इज्जत के लिए गहराई से सोचना होगा। तमसा सफाई, स्वच्छता एवं पौधारोपण महाअभियान में पूर्वांचल विकास आंदोलन के संयोजक प्रवीण कुमार सिंह, राष्ट्रीय कला सेवा संस्थान के सचिव संचालक अरविंद चित्रांश, कलेक्ट्रेट से जेपी सिंह, महिला मंडल की अध्यक्षा पूनम सिंह,गौरीशंकर घाट से विशाल वर्मा,अनुज मौर्य, संजय निषाद, भारत रक्षा दल से मोहम्मद अफजल, ग्राम विकास अधिकारी अरविंद पाठक ,सफाई संघ से सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, नगर पालिका से रविंद्र और जितेंद्र आदि बहुत लोग स्वच्छता एवं पौधारोपण महाअभियान मिशन हॉस्पिटल के पीछे शिवशक्ति घाट पर उपस्थित रहे, कल यानी 23 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से शाही पुल से स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान शुरू किया जाएगा।
Blogger Comment
Facebook Comment