.

सामाजिक न्याय यात्रा:: एससी एसटी एक्ट 2018 है काला क़ानून,तैयार करेंगे नया सियासी माहौल

आज़मगढ़ : सुप्रीम कोर्ट के संशोधन आदेश के बावजूद केंद्र की एनडीए सरकार ने एससी एसटी एक्ट 2018 जैसे काले क़ानून को पार्लियामेंट में पास करा कर लागू किया है तो अब पूरे देश में नए तरीके से सियासी माहौल तैयार हो रहा है। चूँकि वोट बैंक की सियासत के कारण कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल भी खामोश हैं। ऐसे में एक ऐसा मोर्चा सामने आ रहा है जो पूरे देश में सवर्णों के अधिकार की आवाज उठा रहा है ,जिसकी अगुवाई पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी कर रही है। गौरतलब है मुद्दे पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप पाण्डेय बलिया से सामाजिक न्याय यात्रा लेकर चले हैं। शनिवार को यात्रा आजमगढ़ में पहुँची, जहां मीडिया के सामने उन्होंने अपनी बात रखी। कहा कि सरकार दलित वोट बैंक के चक्कर में ही हिन्दू समाज को बाँट रही है। चूँकि कांग्रेस भी खामोश है ऐसे में तीसरा मोर्चा ही बड़ी भूमिका निभाएगा। सामाजिक न्याय यात्रा में शामिल मथुरा वृन्दावन के आचार्य देव मुरारी बापू भी केंद्र सरकार के इस फैसले से नाराज हैं उनोने कहा कि सवर्णों पर अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। यात्रा बलिया, देवरिया, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़ होते हुए वाराणसी निकली जहां से इलाहाबाद, प्रतापगढ़, लखनऊ होते हुए 16 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेगी।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment