मुबारकपुर: आजमगढ़ : नगर के पुरानी बस्ती बखरी स्थित हबीबुर्रहमान कुरैशी के निवास पर रविवार की दोपहर अल्पसंख्यक कार्य मन्त्रालय भारत सरकार के तत्वावधान मे नई रोशनी योजना के अन्तर्गत अल्पसंख्यक महिला नेतृत्व विकास कार्यक्रम का आयोजन समर्पण मानव कल्याण समिति इलहाबाद द्वारा किया गया। जिसमे मुस्लिम महिलाए एव युवतियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण मे सभी अल्पसंख्यक महिलाओं के अधिकारो,शिक्षा,स्वास्थ्य शिक्षा,कौशल विकास पर चर्चा की गयी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता हिना देसाई ने कहा कि आज हमारे देश मे अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओ मे जागरूकता एव शिक्षा का अभाव है। जिसकी वजह से उनकी बहुत सी समस्याओं का समाधान कैसे हो,वह कैसे आपने आप को मजबूत महसूस करे इसके लिए सरकार कटिबद्ध है। कार्यक्रम सके मन्वयक मुबारकपुर सुरैया बशर अंसारी ने कहा कि महिलाएं जागृत एव सशक्त होगी तभी वह रोजगार, प्राथमिक उपचार सन्तुलित आहार, साफ सफाई आदि के प्रति सवेदनशील हो सकेगी। इस अवसर पर सुनीता राय,कहकशां परवीन ट्रेनर,तलत परवीन,कुमैल असरफ,खैरुल बशर अंसारी,बेलाल, सबा अनीस, आदि लोग शामिल रही।
Blogger Comment
Facebook Comment